Friday, April 17, 2015

Dil Ye Mera Kyun Rone Laga

Gulami toh sirf….
Apne maa baap ka krta hu


WARNA DUNIYA K LIYE HUM KAL BHI BADSHAH THE AUR AAJ BHI H.
सुन्दर कविता जिसके अर्थ काफी गहरे हैं ****


मैंने हर रोज जमाने को रंग बदलते देखा है,
उम्र के साथ जिंदगी को ढंग बदलते देखा है !


वो जो चलते थे तो शेर के चलने का होता था गुमान,
उनको भी पाँव उठाने के लिए सहारे को तरसते देखा है !


जिनकी नजरों की चमक देख सहम जाते थे लोग,
उन्ही नजरों को बरसात की तरह रोते देखा है !


जिनके हाथों के जरा से इशारे से टूट जाते थे पत्थर,
उन्ही हाथों को पत्तों की तरह थर थर काँपते देखा है !


जिनकी आवाज़ से कभी बिजली के कड़कने का होता था भरम उनके होठों पर भी जबरन चुप्पी का ताला लगा देखा है !


ये जवानी ये ताकत ये दौलत सब कुदरत की इनायत है
इनके रहते हुए भी इंसान को बेजान हुआ देखा है !


अपने आज पर इतना ना इतराना मेरे यारों,
वक्त की धारा में अच्छे अच्छों को मजबूर हुआ देखा है !


कर सको तो किसी को खुश करो,
दुःख देते तो हजारों को देखा है !!

No comments:

Post a Comment